मिथलाक पावन चौरचन और गणेश जन्मोत्सव की बधाई
Madhwapur, madhubani समस्त मिथिला वासी के kishun bhaijee की तरफ से गणेश पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी 22 अगस्त यानी शनिवार को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों या मोहल्लों में गणेश जी की प्रतिमा लेकर आते हैं। निश्चित दिनों के लिए उनकी सेवा कर कुछ दिन बाद उनका विसर्जन करते हैं। 10 दिन तक चलने वाला यह गणेशोत्सव 1 सितंबर को पूर्ण होगा चतुर्थी के पीछे का इतिहास :- एक दिन भगवान शिव भोगवती नामक स्थान पर गए। देवी पार्वती कैलाश पर अकेली थीं। उस समय उनके मन में संतान की इच्छा उत्पन्न हुई। उन्होंने अपने शरीर का मैल एकत्र किया। उस मैल से एक बालक का शरीर बना कर उसकी प्राण प्रतिष्ठा की। देवी ने उस बालक को कहा कि आज से तुम मेरे पुत्र हो। अब मैं स्नान के लिए अंदर गुफा में जा रही हूं। तुम किसी भी पुरुष को भीतर ना आने देना। देवी पार्वती की आज्ञा मानकर गणेश गुफा के बाहर पहरा देने लगे। तभी भगवान शिव भोगवती से लौटक...