प्रत्येक वर्ष धूम-धाम से मनाया जाता है बिशहर बाबा का पूजा,, साथ ही सभी को नाग पंचमी की शुभकामनाएं
Madhwapur, madhubani
Saharghat:- पिहवाड़ा पंचायत अंतर्गत करहुआँ घाट में प्रत्येक वर्ष सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है।
मान्यता है कि इस दिन सर्पों की पूजा करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं। इसलिए इस खास तिथि पर सर्पों को दूध पिलाने की भी परंपरा है। नाग पंचमी के दिन वासुकी नाग, तक्षक नाग, शेषनाग आदि की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घर के द्वार पर नागों की आकृति भी बनाते हैं। इस बार नागपंचमी का त्योहार 25 जुलाई यानी शनिवार के दिन मनाया जाएगा।

Comments
Post a Comment