भाई-बहन का त्यौहार रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं रक्षा बंधन का त्यौहार है हर तरफ खुशियों की बौछार है बंधा एक रेशम की डोरी में भाई-बहन का प्यार है रक्षा बंधन यानी राखी का त्यौहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में शुमार होता है जो सावन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा को मनाया जाता है। सभी भारतवासियों को भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं #बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता, वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते है पर बहन भाई का प्यार कभी कम नहीं होता #भाई-बहिन के प्यार का प्रतीक है ये स्नेह सुरक्षा सम्मान से प्रदीप्त है ये रक्षाबंधन का त्यौहार साथ में रिमझिम फुहार सावन के मौसम में देखो आई खुशियों की बौछार भाई की कलाई सजेगी बहिन के प्यार से बहिन का चेहरा खिलेगा भाई के उपहार से कैसा पवित्र रिश्ता है, कैसा निर्मल नाता है सबसे पावन पर्व ये, सबके मन को भाता है । #अपनी खुशियों को भाईयों पर वार देती है, बहने तो ताउम्र बस स्नेह और प्यार देती है! लड़ता है भाई बेशक़ वजह बेवजह बहन से, पर बहन से नोक-झोंक ही उसे करार देती है...